फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा डेढ़ वर्षीय मासूम की गर्दन में फंसा, 40 टांके लगाए गए

विज्ञापन
चीनी मांझे से घायल हुआ जोहान अली। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने चाइनीज मांझे से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। संभल के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी दंपती के डेढ़ वर्षीय मासूम की गर्दन में मांझा फंस गया और वह लहूलुहान हो गया। मांझा मासूम की गर्दन में फंसा देखा तो मां की चीख निकल गई। आनन-फानन में बाइक को रोका और गर्दन में फंसा मांझा निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। जहां गर्दन के पिछले हिस्से में चिकित्सक ने 40 टांके लगाए हैं। हादसा उस समय हुआ जब दंपती मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव महमूदपुर माफी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पौने सात बजे करीब कोटगर्वी निवासी अफसर अली अपने पत्नी शहनाज के साथ महमूदपुर माफी से एक रिश्तेदार को दवाई दिलाकर लौट रहे थे। गोद में डेढ़ वर्षीय मासूम जोहान अली था। जैसे ही सिरसी चौकी के सामने बाइक सवार दंपतर पहुंचे तो सड़क पर लटक रहा चाइनीज मांझा मासूम की गर्दन में फंस गया। मासूम की गर्दन से खून निकलता देखा तो मासूम की मां चीख गई। अफसर अली ने आनन-फानन में बाइक रोकी और मासूम की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा निकाला और नजदीक के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां निजी चिकित्सक ने मासूम की गर्दन में 40 टांके लगाकर उपचार किया। जिसके बाद दंपती मासूम को लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें