फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिनिर आज, संभल और चंदौसी में रक्तदान करके महादानी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पहली अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर संभल और चंदौसी में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में 18-60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बन सकता है। आपका एक यूनिट रक्तदान असाध्य बीमारियों से जुझ रहे लोगों को नई जिंदगी दे सकता है। संभल में डॉ. सचिन सक्सेना चैरिटेबिल ब्लड बैंक में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान होगा। चंदौसी के बीएस हास्पिटल हार्ट सेंटर एंड ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से तीन बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। इन दोनों शिविरों में सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के साथ सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग भागीदार बनेंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल मेहरोत्रा ने कहा कि रक्तदान में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति भागीदार बन सकता है। उन्होंने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें