फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां के साथ सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, उपचार मिलने से पहले तोड़ा दम

Sun, 04 Aug 2024 04:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव बायभूड़ निवासी सोनू कुशवाष के पांच वर्षीय बेटे कृष्णा उर्फ किशनवीर को शुक्रवार की रात मां रेखा के पास सोते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने से अंजान परिजन सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे, तब तक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बायभूड़ निवासी सोनू कुशवाह का इकलौता बेटा कृष्णा शुक्रवार की रात अपनी मां रेखा के साथ बेड पर सो रहा था। रात करीब ढाई बजे उसे सांप ने डस लिया। दर्द होने पर बालक चिल्लाने लगा तो परिजनों को लगा कि बच्चे की तबीयत खराब है। जिसकी वजह से रो रहा है। परिजन सुबह गांव के चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे का शरीर पर नीलापन देखकर सांप के डसने पुष्टि की और सीएचसी ले जाने के लिए कहा। परिजन सुबह नौ बजे बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि परिजन बच्चे को जब अस्पताल लाए, तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। परिजनों ने सर्प के डसने की जानकारी दी है।

जिंदगी की आस में झाड़फूंक वाले को भी बुलाया
बालक की मौत की पुष्टि चिकित्सक द्वारा की गई तो परिजन शव लेकर गांव लौट गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति को बुला लिया। अंतिम संस्कार रोककर बालक की स्थिति को झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति ने देखा तो उसने भी जान जाने की पुष्टि की। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


खेत से लौट रही महिला को सर्प ने डसा, तत्काल उपचार मिलने पर बची जान
गुन्नौर के जुनावई निवासी राजवती (55) को खेत से लौटते समय शनिवार की शाम करीब पांच बजे सर्प ने डस लिया था। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह तत्काल उपचार के लिए बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार मिलने पर महिला की जान बच गई। रात को करीब आठ बजे महिला को उपचार देकर चिकित्सक ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें