फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम-एसपी के सामने पहुंची 231 शिकायतें, 30 का मौके पर निस्तारण

Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैन्सिया व एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।समाधान दिवस में पहुंचीं 231 शिकायतों में से डीएम-एसपी ने 30 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्तों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील परिसर में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिंया व एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने शिकायकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान 231 फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान कराने संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। इनमें राजस्व की 118, पुलिस की 23, चकबंदी विभाग की 14, विकास की 12, खाद्यय एवं रसद विभाग की 21, समाज कल्याण की छह सहित अन्य 37 शिकायतें आई। मौके पर राजस्व विभाग की 18, पुलिस की तीन, विकास की दो, खाद्यय एवं रसद विभाग की दो, समाज कल्याण की एक सहित अन्य चार शिकायतों का समाधान किया गया। शेष बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसडीएम नीतू रानी, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें