फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से बच्चे की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में शनिवार दोपहर ढाई बजे तालाब के नजदीक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे गांव नसीरपुर निवासी अबू अमीर (10) को करंट लग गया। हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। उसे निजी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर की निवासी मरजीना ने बताया कि शनिवार की दोपहर ढाई बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ बेटा गांव दतावली चल गया था। गांव में स्थित तालाब के नजदीक में लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से वह नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार-बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पवांसा सबडिवीजन के एसडीओ देहात अखिलेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के करंट लगने होने से किशोर की मौत हुई है, यह जानकारी नही है। अवर अभियंता से मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें