फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप काटने से गई बच्चे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव बायभूड़ में पॉलीथिन के नीचे से खुरपी उठाते समय सांप ने 12 वर्षीय बालक को डस लिया। उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव बायभूड़ निवासी राजेश कुमार को शनिवार की दोपहर खेत पर काम करने के लिए जाना था। उन्होंने अपने बेटे उमेश कुमार (12) को खुरपी लाने के लिए घेर में भेज दिया। वहां पॉलीथिन के नीचे रखी खुरपी उठाते समय सांप ने बालक को डस लिया। सांप के काटते ही बालक रोते हुए भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हाथ को तीन जगह कपड़े से बांध कर इलाज के लिए गांव गढ़ा ले गए। जहां बालक की उपचार के दौरान हालत बिगड़ गई।
इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बदायूं ले गए। वहां बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने मृतक बालक को गंगा में बहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें