फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान सात महीने की मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गलत तरीके से ब्लड़ चढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई/संभल। बहजोई के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप लगाया और हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत किया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। बहजोई थाना क्षेत्र केगांव आलपुर निवासी सतीश ने अपनी सात महीने की बेटी कनक को बहजोई के इस्लाम नगर रोड स्थि त एक निजी अस्पताल में नौ मई को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

मासूम की हालत सही नहीं होने पर चिकित्सक ने खून की कमी बताई और खून चढ़ाने की बात कही। परिजनों ने खून चढ़ाने के लिए सहमति जताई। ब्लड चढ़ाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से खून चढ़ाया गया और मौत हो गई। इसी बात पर हंगामा किया गया।
पुलिस को सूचना दी गई। हंगामा देख अस्पताल का स्टाफ तो मौके से भाग गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें