फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के दरवाजे में उतरे करंट से बच्चे की मौत

सार

फो जालीदार लोहे के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।दरवाजा बंद करने के दौरान तार छूट गया और लोहे के जालीदार दरवाजे में करंट उतर आया।परिजन बालक को गांव में डॉॅक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फो जालीदार लोहे के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। बच्चे ने खेलते समय अचानक लोहे का दरवाजा पकड़ लिया था, जिससे करंट से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गांव करेली में किसान जसवीर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात नौ बजे परिजन भोजन करने के बाद आराम कर रहे थे। जसवीर की पत्नी किरन खाना खाने के बाद नलकूप पर बर्तन धोने हैंडपंप पर गई थी और जसवीर का डेढ़ वर्षीय छोटा पुत्र आरुष खेल रहा था। बाहर आंगन में लगे बल्ब के लिए बिजली का तार कमरे से जा रहा है। दरवाजा बंद करने के दौरान तार छूट गया और लोहे के जालीदार दरवाजे में करंट उतर आया। खेलने के दौरान मासूम ने लोहे के दरवाजे की जाली को पकड़ लिया। जिससे करंट ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बिजली के तार को काट दिया। करंट से बच्चा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन बालक को गांव में डॉॅक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की दादी भगवान देई, दादा मुरारी, माता-पिता विलाप करने लगे। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण भी पीड़ित के घर पहुंच गए और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें