फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह के पहले दिन ट्रैफिक प्लान धड़ाम, छह घंटे लगा रहा जाम

Wed, 02 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। राहगीर भी परेशान रहे। त्योहार के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

त्योहार के अगले ही दिन संभल में यातायात व्यवस्था फेल हो गई।

संभल-मुरादाबाद, संभल चंदौसी, संभल बहजोई और संभल हसनपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। वाहन चालकों की जल्दबाजी और प्रशासन के लचर प्रबंधन ने जाम की समस्या बना दी। अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर सीओ और तीन थानों की पुलिस को यातायात सुचारू कराने में कई घंटे लगे। इस दौरान रोडवेज की बसों समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे। बहनों को भाई का टीका करने जाने में देरी हुई।

वहीं भाई भी अपनी बहनों तक समय से नहीं पहुंच सके। अगर प्रशासन और पुलिस ने पहले से ट्रैफिक मैनेजमेंट किया होता तो यह नौबत न आती। जाम की शुरूआत संभल के चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे पर सुबह 10.40 बजे हुई। उस वक्त ट्रैफिक पुलिस नहीं थी। दोनों चौराहों पर जाम लगा तो कोतवाली की पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने अपने स्तर से आधा घंटे में जाम खुलवा दिया लेकिन 11.15 बजे दोबारा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार जाम लंबा खिंच गया। एक तरफ चंदौसी चौराहे से चौधरी सराय तक वाहनों की लंबी कतार थी। दूसरी ओर चंदौसी चौराहा से एसडीम कोर्ट तक वाहन फंसे रहे। इसी तरह चंदौसी चौराहे से नूरियो सराय तक वाहनों की लंबी कतार थी। वहीं चौधरी सराय से लाडम सराय तक और चौधरी सराय से नखासा तक वाहन ही वाहन दिखाई पड़ रहे थे। नखासा से एसडीएम कार्यालय तक करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें