फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बैंक में दस हजार ठगे

Sun, 01 Apr 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
financial fraud in Britain
विज्ञापन
कोतवाली के बिसौली गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर महिला से युवक ने 10 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। आरोपी   युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन



थाना बनियाठेर के गांव अल्लैहादपुर चंपू निवासी फूलवती अपनी पुत्री कुंती के साथ शनिवार की दोपहर बिसौली गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने आई थी। उसने दस हजार रुपये निकले थे। बैंक काउंटर से उसे सौ के नोट की गड्डी मिली, वह वहीं खड़े होकर रुपये गिनने लगी। इसी दौरान वहां एक युवक आ गया और वह महिला जान पहचान निकालने लगा। उसने महिला से गांव के एक युवक का नाम भी लिया, जिसे महिला जानती थी। युवक ने महिला से छोटे नोट के स्थान पर बड़े नोट देने को कहा। उसने महिला से सौ के नोट की गड्डी ले ली और बाइक की चाभी उसे दी और यह कहकर बाहर चला गया कि बाइक से दो हजार के बड़े नोट ले आऊं। महिला उसके साथ आई लेकिन वह भीड़ में गुम होकर झांसा देने में कामयाब हो गया। 

युवक द्वारा दी गई चाभी भी साइकिल की निकली। महिला कोतवाली पहुंची और सारी जानकारी दी। पुलिस महिला के   साथ बैंक आई और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें