फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी

Tue, 17 Sep 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर की विकास नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक तोमर और उनके भतीजे अरुण से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार की ठगी कर ली। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभिषेक तोमर ने बताया कि बदायूं जनपद के इस्लामनगर का रहने वाला एक व्यक्ति आठ अगस्त को एसएम कॉलेज के सामने चाय की दुकान पर मिला। उसने स्वयं को टीईटी बताया। कहा कि वह रेलवे में संविदा पर नौकरी दिला सकता है। जिस पर पीड़ित और उसके भतीजे ने विश्वास कर 20 हजार रुपये दे दिए। जालसाज ने 24 अगस्त को एक कॉलेज में उनकी परीक्षा भी कराई। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर दस हजार रुपये और मांगे। पीड़ित ने ज्वाइनिंग होने पर देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि जालसाज ने इसके बाद से फोन उठाना बंद कर दिया। रेलवे स्टेशन पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें