फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शादी का फर्जी प्रमाणपत्र बना महिला को रखने लगा साथ, बनाए अवैध संबंध, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Mon, 25 Dec 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

विवाहिता ने बताया कि पति से अनबन होने के बाद वह मायके में रह रही है। इस बीच उसकी मुलाकात चंदौसी निवासी से हुई। युवक ने उसे झांसे में लेकर नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उनसे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर महिला से अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने, दुष्कर्म और मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर युवक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंदौसी के मोहल्ला निवासी एक महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां शिकायती पत्र दिया था।

विज्ञापन


जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2012 में कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र में हुई थी। पति से अनबन होने के बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात चंदौसी निवासी एक युवक से हुई। युवक ने उसे झांसे में लेकर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि युवक ने मार्च 2022 में शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया।

इसके बाद महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगा। साथ ही उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाने लगा। विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाता रहा। साथ ही उसे रोजाना प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन


इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर चंदौसी पुलिस को आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर चंदौसी पुलिस ने आरोपी युवक दीपक और उसकी मां निर्मला देवी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें