फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश न मानने पर चौकी इंचार्ज ने होटल स्वामी का हाथ तोड़ा

Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : pti
विज्ञापन
चौधरी सराय स्थित एक होटल स्वामी ने चौकी इंचार्ज का आदेश नहीं माना तो उसके साथ अभद्रता की गई। चौकी इंचार्ज ने उसका हाथ तोड़ दिया गया। घटना गुरुवार को रात्रि 2.30 की है। पीड़ित होटल स्वामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद से शिकायत की है। कैबिनेट मंत्री ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


चौधरी सराय निवासी फरमान का चौधरी सराय के चौराहे पर चाय का होटल है। रात्रि करीब ढाई बजे पड़ोस में स्थित चौधरी सराय पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रवीण कुमार पहुंचे। फरमान का आरोप है कि, चौकी इंचार्ज ने उनसे कहा कि होटल बंद करो। इसके जवाब में उसने कहा कि अभी बंद करते हैं। थोड़ी देर होने लगी तो चौकी इंचार्ज आपा खो बैठे और उन्होंने डंडा चला दिया। इसमें हाथ होटल स्वामी का टूट गया। इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें छोड़ा।

पुलिस चौकी ले जाकर अभद्रता की। सुबह होने पर शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। जमानत होने के बाद होटल स्वामी व अन्य लोग कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज की शिकायत की। इस मामले में चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार का कहना है कि वह जब पहुंचे तो होटल में झगड़ा हो रहा था। उन्होंने होटल स्वामी से कहा कि झगड़ा तभी शांत होगा जब होटल बंद कर दोगे। लेकिन यह नहीं माने। आपसी झगड़े में खुद गिर गए हैं। इसमें इन्हें चोट लग गई।
विज्ञापन


उधर, कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद का कहना है कि,मैंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई के लिए कहा है।  वहीं एएसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि, मुझे चौकी इंचार्ज ने घटनाक्रम की जानकारी दी है।  शिकायत आने पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें