फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिविर में पात्रों ने पेंशन के लिए किए आवेदन

Sat, 21 Oct 2023 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला ठेर और लाडम सराय में समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर लगाए गए। इसमें पात्र लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया। मोहल्ला ठेर स्थित गोपाल धर्मशाला में आयोजित शिविर की शुरुआत भाजपा पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, चंचल गुप्ता, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नगर प्रभारी कुलदीप ऐरन, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुस्ताक अहमद ने फीता काटकर की। शिविर में लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आस-पास रहने वाले लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने करने का आह्वान किया। इस दौरान नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, सौरभ अग्रवाल, अमित गुप्ता, विजय चंद्रा, प्रियांशु जैन, नितिन गुप्ता, अनूप गुप्ता, शोभित गुप्ता, दिनेश श्रीमाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें