बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव सिद्धपुर चित्रसेन के निकट टेंपो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। शुकवार शाम एक टेंपो बिल्सी से बदायूं जा रहा था। सामने से क्षेत्र के गांव परौली निवासी अजीत कुमार पत्नी नैंसी के साथ बाइक से आ रहे थे। सिद्धपुर चित्रसेन के मोड़ पर बाइक टेंपो से भिड़ गई। हादसे में अजीत और नैंसी के अलावा टेंपो में सवार मोहल्ला संख्या तीन की रज्जो और शिवकुमार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद