फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से अलीगढ़ के लिए चलाई जाएंगी चार नई बसें 

Fri, 09 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल से अलीगढ़ तक जाने का सफर काफी दुश्वारी भरा है। इस मार्ग पर निजी बसें ही चलती हैं जिनकी सेवाएं काफी मुश्किल भरी हैं। सफर में समय ज्यादा लगता है। इस समस्या को संभल के कुछ लोगों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने इस पर रोडवेज के अधिकारियों को पत्र भेजा। इस पर मुरादाबाद से रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पीतलनगरी डिपो के एआरएम को छह बस सेवाएं शुरू करने का आदेश दिया। पीतल नगरी  डिपो के एआरएम ने बताया कि दो बस सेवाएं पहले से चल रही हैं। चार बस सेवाएं दो दिन में चालू कर दी जाएंगी। इसके लिए टाइम टेबिल सेट किया जा रहा है। 

बहजोई में संभल जिले का मुख्यालय भी है। इसलिए सुबह से वक्त चार बस सेवाओं को चलाने का विचार है ताकि संभल से बहजोई जाने वालों को असुविधा न हो। चार बस सेवाएं मुरादाबाद से अलीगढ़ के लिए चलेंगी और सुबह दस बजे तक संभल आएंगी। बाकी दो बस सेवाएं दिन में चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें