फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल : फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मोमिन - फोटो : मोमिन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इसी तरह हरियाणा के थाना नूह मेवात अंतर्गत गांव मसीत निवासी मोमिन को संभल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक मस्जिद का वीडियो अपलोड किया था। जिसमें बताया था कि संभल जामा मस्जिद में तोड़फोड़ की गई है। जबकि मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित रही थी। इस वीडियो के सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल के आरोपी ने शॉर्ट वीडियो वायरल किया था। जिसको गलत तरीके से दर्शाया गया था। जिसमें मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ के दृश्य दिखाए गए थे। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया चैनल के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी क्रम में पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक टीम लगी है। उसी टीम की निगरानी में कई अफवाह फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।

बाल स्कूल हमीरपुर के गेट नंबर चार पर दुकानदारों द्वारा सजाया गया सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें