फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदायन गांव में धर्मस्थल का निर्माण ढहाया, तनाव

Tue, 04 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास हो रहे नए निर्माण को एक समुदाय के लोगों ने ढहा दिया। इससे तनाव भरा माहौल बना गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के चंदायन गांव में प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर के पास में ही 2011 में नए महादेव मंदिर की नींव रखी गई। करीब तीन फुट तक गोल घेरा बन गया। इसके बाद धनाभाव में काम रुक गया। अब भक्तों ने नवरात्र शुरू होते ही दोबारा निर्माण शुरू किया। इसके तहत सोमवार को मंदिर के लिए कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब 100-150 लोग भीड़ बनाकर मंदिर में पहुंचे उस वक्त मंदिर परिसर में मुकेश गुप्ता मंदिर में हैंडपंप लगवा रहे थे। भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कुछ ही देर में भीड़ उस स्थान की ओर गई जहां पर काम चल रहा था। मजदूरों को खदेड़ा और काम रूकवा दिया। इसके बाद भीड़ ने दीवार की ईंटें उखाड़कर फेंक दी। जिस वक्त यह सब चल रहा था।
विज्ञापन


थाना पुलिस के एक दरोगा और कुछ सिपाही मौजूद थे लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। वहीं दूसरी थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस बाद में पहुंची। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यथा स्थिति बनाए रखने पर दिया है। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि नया निर्माण करने से रोका गया है।

यदि किसी ने निर्माण को ढहाया है तो उस पर जांच करने के बाद कार्रवाई होगी। इस बीच पुलिस सतर्क है और मौके पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई पक्ष कानून का उल्लंघन न कर सके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें