फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात जाने से चार घंटे पहले दूल्हा हुआ लापता

Fri, 02 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले चचेरे-तेहेरे भाइयों की शादी एक ही परिवार में सगी बहनों के साथ होनी थी। जबकि दोनों की बरात बीते दिन बुधवार की शाम एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में पहुंचनी थी। इसको लेकर पूरी तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा नीरज कुमार लापता हो गया। थाना पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। वहीं, एक दूल्हे की बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो लड़की पक्ष ने बरातियों का सामान छीन लिया और बरात लौटा दी। इस मामले में जलेसर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार एवं विष्णु कुमार आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों युवकों की शादी एटा जनपद के गांव मोजजिन्नपुर के रहने वाले कांशीराम की बेटी अनीता और कविता सगी बहनों के साथ बीते दिन 30 अप्रैल को होनी थी। बरात बुधवार को तीन बजे करीब हरगोविंदपुर गांव से प्रस्थान करनी थी। इसी बीच सुखराम का बेटा नीरज कुमार सेंविंग कराने के लिए बाजार गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि विष्णु की बरात जब लड़की पक्ष के घर पहुंची, तभी लड़की पक्ष के लोगों ने गायब हुए दूल्हा नीरज कुमार एवं विष्णु के पिता से सारा सामान छीन लिया और बरात में गए लोगों के साथ अभद्रता की। बिना दुल्हन बरात वापस लौटा दी। सुखराम एवं नेत्रपाल ने जलेसर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
धरी रह गईं शादी की तैयारियां
जुनावई। चचेरे-तहेरे भाई नीरज कुमार ओर विष्णु कुमार की शादी को लेकर पूरी तैयारियां की गईं थीं। खुशी के माहौल में गांव के लोगों व रिश्तेदारों को एक दिन पहले गांव में दावत दी गई थी। घर में महिलाओं द्वारा गीत गाए जा रहे थे। परंतु दूल्हा नीरज कुमार के गायब होने से सारी खुशियां धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन

- पीड़ित के द्वारा तहरीर दिए जाने पर नीरज कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी कोई सफलता नहीं मिली है। तलाश जारी है। - दीपक तिवारी, सीओ, गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें