फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में चंदौसी नंबर वन, पर बहुत काम बाकी

Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
Chennai oil spill: With 90 per cent of clean up work complete
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से देश में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग में चंदौसी को 305वां स्थान मिला है। इस तरह शहर मुरादाबाद मंडल में साफ-सफाई के मामले में पहला स्थान पाने में कामयाब रहा। वहीं उत्तर प्रदेश में चंदौसी 13वें स्थान पर है, यह गौरव की बात है।
विज्ञापन


वहीं 434 शहरों की जारी सूची में महज 305वां स्थान जिम्मेदारों को आईना दिखाने के लिए काफी है। इधर, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि चंदौसी को स्वच्छता के मामले में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देशभर में तय मानकों के आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें चंदौसी, संभल समेत मंडल के सभी बड़े शहरों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


जब स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होने के बाद रैंकिंग की गई तो चंदौसी ने मुरादाबाद मंडल के सभी शहरों को साफ सफाई में पीछे छोड़ दिया है। स्वच्छता के कुल स्कोर 2000 में से चंदौसी को 781 अंक मिले हैं। जिससे चंदौसी को 305वां स्थान मिला है।

प्रदेश में नंबर वन वाराणसी देश की रैकिंग में 32वें स्थान पर हैं, इसके बाद अलीगढ़ (145), झांसी (166), कानपुर (175), सहारनपुर (244), इलाहाबाद (245), जौनपुर (247), अयोध्या (252), आगरा (263), लखनऊ (269), उरई (273), बरेली (298) के बाद 13वां स्थान चंदौसी (305) को मिला है। यह दीगर बात है कि चंदौसी देश में 305वें नंबर पर है लेकिन मुरादाबाद में चंदौसी ने स्वच्छता में टॉप किया है।

मंडल में मुरादाबाद 739 अंकों के साथ 321वें स्थान पर, संभल 608 अंकों के साथ 378वें स्थान पर, अमरोहा 566 अंकों के साथ 393वें स्थान पर तो रामपुर 543 अंक लेकर 399वें स्थान पर है। 

चंदौसी प्राचीन स्वच्छता पसंद शहर है, यहां के लोग भी साफ सफाई को अधिक पसंद करते हैं। देश में चंदौसी को 305वां स्थान मिला, इसे बहुत अधिक संतोषजनक तो नहीं लेकिन हम मंडल में पहले स्थान पर है, यह भी कम गौरव की बात नहीं है लेकिन हम हर संभव प्रयास करेंगे कि चंदौसी व जिले के अन्य शहर रैकिंग में अग्रणी बने।  -भूपेंद्र एस.चौधरी, जिलाधिकारी संभल  
       
 चंदौसी में यह हमारा छोटा सा प्रयास था, जिसमें हम मंडल में नंबर वन रहे, प्रदेश में 13वें स्थान पर रहे लेकिन अगले स्वच्छता सर्वे में हर संभव प्रयास करेंगे। शहर को क्लीन बनाने के लिए जो भी हो सकेगा, वह किया जाएगा, ताकि हम प्रदेश में ही नहीं वल्कि देश में नंबर वन बन सके। -विकास सेन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंदौसी     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें