शनिवार को जिला निर्माण मंच ने तहसील गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि इलाज के लिए व उच्च शिक्षा के लिए चंदौसी आते है। पूरे देश के लिए यहां से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। इन सभी कारणों से जनपद वासी चंदौसी पर निर्भर हैं।
इसके बाबजूद चंदौसी को जिला क्यों नहीं बनाया जा रहा है। चंदौसी जिला और मुख्यालय दोनों के लिए उपयुक्त है। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि अब गुरुवार के स्थान पर अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से िवरत रहेंगे।
कहा, चंदौसी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जरी रहेगा। बैठक में राजेंद्र सिंह, शिवओम शर्मा, अशोक शर्मा, राघव सिंह, अमर सिंह यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, केपी गुप्ता, इशरत अली, ओमप्रकाश, अरविंद सिंह भाटी, गिरिराज सिंह, छत्रपाल सिंह, कवींद्र सिंह यादव, बलराम शर्मा, धर्मवीर, राकेश गुप्ता, पवन कुमार, पे्रमपाल, शीश पाल, नरेश कुमार आदि अधिवक्ता शामिल रहे।