अधिवक्ताओं और मंच के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर चंदौसी को जिला बनाओ, पवांसा हमें मंजूर नहीं के नारे लगाए।
मंच के संयोजक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि चंदौसी जिला मुख्यालय के लिए उपयुक्त है। चंदौसी जिला मुख्यालय बनने के सभी मानक पूरे करता है। फिर भी जनहित को दरकिनार कर उपेक्षा की जा रही है। चंदौसी को जिला मुख्यालय बनाने में हीलाहवाली की जा रही है।
पवांसा को जिला मुख्यालय घोषित कर प्रदेश सरकार ने अव्यवहारिक फैसला किया है। सरकार को अपने निर्णय को बदलकर जनहित में फैसला करना चाहिए। राजेंद्र सिंह, राघव सिंह, अशोक शर्मा, शिवओम शर्मा, दिनेश यादव, राजेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, केपी गुप्ता, राकेश कुमार, इशरत अली, छत्रपाल यादव, राजेंद्र यादव, संजीव यादव, अरविंद सिंह भाटी, रुकमेश बंधु, पिंटेश कुमार, बलराम शर्मा, राजकुमार, वीरेंद्र कश्यप, लाल मोहम्मद शास्त्री, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद शफीक, इब्राहिम, नेमपाल सिंह मौजूद रहे।
चंदौसी। जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरे पांच साल के कार्यकाल में जनहित का फैसला नहीं हो पाया। अशोक कुमार, विनीत गांधी, लोकेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार पम्मी, सगीर सैफी, कृष्णौतार शर्मा, इसरार अहमद, नदीम अहमद, अनिल तुरैहा, हरी सिंह भारती, राजीव कुमार, राजवीर सिंह, बंटी सागर मौजूद रहे।