फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाैसी : रेलवे पुल के काम में देरी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे की ढिलाई के चलते मंडी समिति पुल निर्माण पूरा होने में देरी हो रही है। रेलवे ने अभी तक अपने हिस्से का पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है। कार्यदायी संस्था ने 35बी रेलवे फाटक के एक ओर पिलर खड़े कर दो स्लैब डाल दिए हैं। जबकि फाटक के दूसरी तरफ मंडी समिति की ओर से भी पिलर खड़े होने के बाद स्लैब डालने का कार्य नहीं हो पा रहा है। क्योंकि यदि स्लैब डाल दिया जाएगा तो रेलवे को अपने हिस्से का पुल बनाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

मंडी समिति रेलवे फाटक 35 बी पर पैसेंजर, एक्सप्रेस और मालगाड़ी समेत दर्जनों ट्रेनों का अपडाउन रहता है। जिससे दिन में अधिकांश समय फाटक बंद होने से जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद 16 मार्च 2024 को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया। फाटक पर .75 किलोमीटर का पुल का निर्माण होना है। फाटक के दोनों ओर पिलर और उस पर स्लैब का का काम लगभग हो चुका हैं। अब फाटक के दोनों ओर तीन-तीन स्लैब डाले जाने हैं। सीओ कार्यालय की ओर दो छत डाल दी गई हैं। तीसरा स्लैब डालने की तैयारी है। जबकि फाटक से मंडी समिति की ओर स्लैब नहीं डाला गया है।
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि अभी रेलवे ने अपने हिस्से का निर्माण शुरू नहीं किया है। जिससे मंडी समिति की ओर की स्लैब डाले जाने में देरी हो रही है। क्योंकि रेलवे की ओर से कार्य शुरू होने के बाद ही दूसरी ओर स्लैब डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें