फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरातियों व ग्रामीणों में मारपीट-पथराव, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव शहबाजपुर सूरा में बरात चढ़त के दौरान डांस कर युवकों पर धूल फेंकने के बाद बरातियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलाें का मेडिकल कराया है। विवाद की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली के गांव शहबाजपुर सूरा निवासी धर्मवीर की बेटी की बरात रविवार को बिलारी के गांव असालतनगर कलीचपुर से आई थी। शाम के समय गांव में बरात चढ़ रही थी। बरात में शामिल कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बीच बरात देख ग्रामीणों में से किसी ने बरातियों के ऊपर धूल फेंक दी। जिसको लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि बरातियों और ग्रामीणों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।
विवाद में दूल्हा पक्ष से उसका भाई मुकेश, राजेश, अनूप, जय सिंह, आकाश, विकेश समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे संभ्रांत लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। इसके बाद घायल लोग थाने पहुंच गए और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि घायलाें का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें