फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Building Collapse: तीन बच्चों को अकेला छोड़ गया राकेश, पत्नी बोली- मजदूरी पर जाते समय खुशी-खुशी किया था विदा

Sat, 18 Mar 2023 06:02 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी

सार

Chandausi Cold Storage Building Collapse News: उत्तर प्रदेश के चंदौसी के इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोरेज के एक हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई। अब तक 24 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया। जिसमें 14 मृतक व दस घायल शामिल है। 
विज्ञापन
Cold Storage Roof Collapse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामनगर मार्ग पर गांव बर्रई के पास बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एआर कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग गिरने से भीतर मजदूर दब गए। शुक्रवार की शाम तक प्रशासन 24 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया। जिसमें 14 मृतक व दस घायल शामिल है।

विज्ञापन


मलबे में दब कर जान गंवाने वाले मजदूरों के घर चीत्कार मची रही है। मजदूर अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। अब मजदूरों के नहीं रहने से बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यही सवाल उठने लगा है।

गांव बर्रई का राकेश (30) पिछले एक माह से शीतगृह में मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे पत्नी मोरकली ने अपने पति को मजदूरी पर जाते समय खुशी-खुशी विदा किया था। घटना की सूचना मिलने पर मजदूर की पत्नी पछाड़ खाकर घर में गिर पड़ी। छोटे-छोटे बच्चों ने मां से पूछा कि क्या हुआ तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। शीतगृह के मलबे में मजदूर की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर जब घर पर पहुंची तो पत्नी बेसुध हो गई। मजदूर राकेश अपने पीछे पुत्र अभिषेक 10 वर्ष, अंकुश चार वर्ष, पुत्री निधि आठ वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया है। मजदूर की मौत से पिता चंद्रपाल व मां मोरकली का बुरा हाल  है। घर में राकेश अकेला ही कमाने वाला था। अब यही सवाल है कि बच्चों की परवरिश कैसे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें