फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी सीएचसी में नहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ, मरीजों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम में बदलाव के साथ त्वचा रोगों ने भी दस्तक दे दी है। सीएचसी में हर दिन सौ से अधिक मरीज दाद, खाज, खुजली और फुंसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ की कमी के कारण सामान्य मरीजों का इलाज अन्य चिकित्सक कर रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएचसी और पीएचसी पर हर दिन दाद, खाज, खुजली, फुंसी और फोड़े से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, सीएचसी में त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण सामान्य मरीजों का इलाज अन्य चिकित्सक कर रहे हैं, जबकि गंभीर लक्षण वाले रोगियों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी जा रही है।
सीएचसी में त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से कई मरीज मजबूरन निजी चिकित्सकों के पास जा रहे हैं। सोमवार को सीएचसी में कुल 1092 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें करीब 842 नए और 250 पुराने मरीज शामिल थे। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और पेट संबंधी बीमारी के रहे। वही, लगभग 100 से ज्यादा मरीज त्वचा रोग के रहे।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज 100 से ज्यादा त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज सीएचसी आ रहे हैं। बताया कि मौसम बदलने के साथ त्वचा में खुश्की बढ़ जाती है। नियमित रूप से न नहाने और रुके हुए पानी में हाथ-पैर धोना भी त्वचा रोग का कारण है।
विज्ञापन

इन रोगों से बचने के लिए नियमित रूप से स्नान करें, साफ-सफाई बनाए रखें और तंग कपड़े पहनने से बचें, ताकि त्वचा रोगों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें