फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 1198 मतदाताओं की रहेगी भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष व सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए बुधवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में चुनाव होगा। 1198 मतदाताओं की भागीदारी रहेगी। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राज बहादुर व लोकेंद्र शर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा। चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव में 1198 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एल्डर्स कमेटी के साथ विशाल भारद्वाज उर्फ बंटी, वीरेश कुमार गुप्ता, सुभाष बाबू यादव, मो. कमर, विकास सिंह, निखिल शर्मा, आसिफ सैफी, विनोद कुमार, काजल शर्मा, सुजाता गौतम चुनाव में सहयोग करेंगे।
मतदान के बाद मतगणना होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि सभी मतदाता अपने साथ सीओपी कार्ड लेकर आएंगे। मतदाता पर सीओपी कार्ड न होने पर मतदान का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

-
चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए अफसर अली एडवोकेट पूर्व संयुक्त सचिव जिला अधिवक्ता संघ खीरी को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
-
अध्यक्ष व सचिव समेत इन पदों पर होगा चुनाव
चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के वार्षिक चुनाव 2026-27 कोषाध्यक्ष पद के लिए नीलम वार्ष्णेय व पूनम रानी दुबे मैदान में हैं। वहीं सहसचिव के एक आरक्षित पद होने पर मंजू रानी को निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं सहसचिव के दो पदों हेतु तीन प्रत्याशियों में रामवीर, रजत कुमार राणा व सुभाष चंद्र यादव के बीच चुनाव होगा। सचिव पद के लिए चार प्रत्याशियों बीएल सागर, जितेंद्र पाल सिंह, दया सिंधु यादव व मनोज कुमार वार्ष्णेय के बीच एक पद के लिए चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए प्रेमनारायण गुप्ता व मो. सलीम के बीच चुनाव होगा। अध्यक्ष पद हेतु राजीव कुमार शर्मा व नवनीत सिंह यादव के बीच चुनाव होगा।
-
चुनाव की पूर्व संध्या पर स्क्रीन बॉल लगाकर किया गया ट्रायल
चंदौसी बार एसोसिएशन का चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए बार रूम के बाहर स्क्रीन बॉल लगाई गई है। चुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार की देर शाम स्क्रीन बॉल का ट्रायल किया गया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों का नजारा बार रूम के बाहर लगी स्क्रीन बॉल पर अधिवक्ता देख सकेंगे। इससे चुनाव में पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें