फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंबेडकर पार्क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली ब्लॉक के मालपुर गांव में ग्रामीणों ने आंबेडकर पार्क की बदहाली और प्राथमिक विद्यालय के पास रास्ते पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पार्क की सफाई, बाउंड्री निर्माण, गेट लगाने और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क में गंदगी फैली है। कुछ लोगों ने उपले रखकर अतिक्रमण कर रखा है। उनकी कई बार की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्राथमिक विद्यालय के पास कच्चा रास्ता होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्राम पंचायत सचिव पवन शर्मा ने बताया कि पार्क की कई बार सफाई कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के लोग ही कूड़ा डालकर गंदगी करते हैं। फिर भी सफाई करा दी जाएगी। बाउंड्री निर्माण में 35-40 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह राशि पंचायत के बजट और अधिकार क्षेत्र से बाहर है। सचिव ने यह भी कहा कि कच्चे रास्ते पर फिलहाल जलभराव की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल सिंह, संजय सिंह, प्रकाश सिंह, दिनेश प्रजापति, हरकेश सैनी, कमल सिंह, देवेंद्र, प्रदीप कुमार, सोनू, विवेक, पीयूष, खेमपाल, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें