गांव चंदनकटी मौजा में बालाजी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्रॉफी
- फोटो : संवाद
सरायतरीन (संभल)।
गांव चंदनकटी मौजा में बालाजी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल में चकरपुर मेमरी को तीन विकेट से हराकर चंदनकटी मौजा ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। चंदनकटी मौजा ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में चकरपुर मेमरी की टीम ने सात पर 165 रन बनाए थे। इनमें मोहम्मद आसिफ ने 22 गेंद पर दो चौके और छह छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। चंदनकटी मौजा टीम की ओर से धर्मेश ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि चंदनकटी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन का लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। लोकेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में नौ छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली, जबकि चकरपुर मेमरी टीम के गेंदबाज सुगन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 24 रन देखकर तीन विकेट झटके। लोकेश को शानदार बल्लेबाजी के लिए लेकर प्लेयर ऑफ द मैच और धर्मेश के द्वारा पांच मैचों में 14 विकेट और 133 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चंदनकटी मौजा विजेता टीम के कप्तान आकाश यादव को मेघपाल कुशवाहा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, चकरपुर मेमरी के अरमान को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आकाश यादव, समर पाल, चंद्रभान सिंह, रती पाल, विकास, दुर्गेश यादव, हरिओम, वीरेश, सत्यवीर, अमित, जितेंद्र, मोहित कुमार, भूपेंद्र, विशनलाल आदि रहे।