फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लक शाह दरगाह में चादरपोशी की, कोरोना खात्मे के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। काफी संख्या में लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और कई लोगों की जान भी चली गई। अब इस संक्रमण से निजात के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में सपाइयों ने मल्लक शाह की दरगाह पर चादरपोशी की। इसमें कोरोना खात्मे के लिए दुआ की गई। शनिवार को सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने मल्लक शाह दरगाह पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चादरपोशी की। कहा कि कोरोना खात्मा होना चाहिए। जिससे लोगों की जान सुरक्षित रहे। बढ़ते संक्रमण के कारण से लोगों की मुश्किल भी बढ़ रही है। जिला सचिव ने सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की। चादरपोशी के बाद कोरोना खात्मे के लिए दुआ की गई। इस दौरान डॉ. मुस्तकीम, मुनीब खां, डॉ. राहत, डॉ. मुस्तफा अली, मोहम्मद बिलाल आदि मौजूद रहे। वहीं सरायतरीन में ह्मूमन केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर के नेतृत्व में लोगों को मास्क बांटे गए। इस दौरान घरों से निकलने वाले सभी लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की गई। जिससे संक्रमण फैल न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें