फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो से तीन फरवरी के बीच बंद रहेगा कब्रिस्तान रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कब्रिस्तान रेलवे फाटक को दो से तीन फरवरी के बीच पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दरअसल चंदौसी - बरेली रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक को दो फरवरी की सुबह आठ बजे से अगले दिन की शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरी बाबू यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कब्रिस्तान रेलवे फाटक 35 बी पर सड़क को खोदकर रेल पटरी और स्लीपर बदले जाएंगे। यह कार्य 2 फरवरी और 3 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस दौरान फाटक पर सड़क यातायात दो फरवरी की सुबह 8 बजे से लेकर तीन फरवरी की शाम छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि बेहतरी रेलवे फाटक पर भी रेलपथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते बेहतरी रेलवे फाटक 34 ए भी 29 फरवरी की सुबह आठ बजे से 30 फरवरी की शाम छह बजे तक पूरी तरीके से बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें