संभल। गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार की ओर से मनाया गया। सुखमनी साहिब के पाठ के बाद बीवी सुखविंदर कौर औरकर्मजीत कौर ने गुरु जी की वाणी का कीर्तन किया। कोरोना संक्रमण के चलते अपने घरों पर ही सुखमनी साहिब के पाठ नितनेम करने की अपील की गई।
ज्ञानी अमनदीप सिंह ने ऑनलाइन नगर सुख शांति, आपसी भाईचारे, कोरोना वायरस से मानवता की रक्षा की अरदास की। और सभी को गुरु पर्व की बधाई दी। बताया कि गुरु तेग बहादुर जी का अवतार अमृतसर में हुआ था। जहां गुरु के महल गुरुद्वारा साहिब स्थित है।गुरु जी ने शहादत दिल्ली चांदनी चौक में दी। जहां गुरुद्वारा साहिब शीशगंज है। जो विश्व के प्रेम शांति और सद्भावना का संदेश देता है। ऐसे महान गुरु के नारे में सिख पंथ धर्म में विश्वास है। मानवता की रक्षा संसार में सुख शांति की अरदास तन मन से गुरु जी के चरणों में करते हैं।