फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न मनाया, पार्टी कार्यालय पर ढोल बजाया

Tue, 05 May 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम आदि प्रदेशों में भाजपा की जीत का ढोल बजाकर जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन




देरशाम आए नतीजों के बाद जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ढोल बजाते हुए आतिशबाजी की गई। हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत से बंगाल में एक काले युग का समापन हो गया। ये बुराई पर अच्छाई की जीत है। बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का अब अंत होगा। गरीबों व असहाय लोगों को उनका हक मिलेगा। बंगाल की जनता ने जुल्म और अत्याचार वाली ममता सरकार के खिलाफ निडर होकर वोटिंग करके प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। इस मौके पर मंजू दिलेर, विरलेश यादव, सौरभ गुप्ता, आलोक भारती, अक्षित अग्रवाल, साजन श्रीमाली, हिमांशु कश्यप, अरविंद प्रजापति, कमल दिवाकर आदि रहे। असमोली क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान पिंटू वर्मा, रिंकू वर्मा, देवेंद्र प्रताप पाल, विनोद प्रजापति, नासिर अली, दीपक शर्मा, अनमोल वर्मा, आदिल, विकास, हरिओम सैनी आदि रहे। वहीं, सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में सभासद आदित्यवीर सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी आदि ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जावेद मेहंदी, नादिर अली, जिया अब्बास, लक्ष्यवीर रस्तोगी, सोमवीर सिंह, प्रकाशवीर रस्तोगी, महेश जाटव, हरपाल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें