जर्मन वाले मंदिर पर कृष्ण लीला का नाटकीय रूपांतरण करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
चंदौसी। ग्राम बु्द्धनगर खंडुआ में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कन्हैया की फूलडोल शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मनमोहा लिया। गांव के गोविंदाओं ने इस दही की मटकी फोड़कर ग्रामीण को भाव विभोर कर दिया।
फूलडोल शोभायात्रा का शुभारंभ गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से चंदौसी की चेयरमैन इंदूरानी व हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने किया। शोभायात्रा में भगवान शंकर, भगवान कृष्ण कमल के फूल पर झांकी व राधा कृष्ण का फूलडोल शामिल था। राधा कृष्ण के स्वरूप में कलाकार मनमोहक नृत्य करते चल रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर गांव के युवकों ने दही मटकी फोड़कर सभी को भावविभोर कर दिया। गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई शोभायात्रा राधाकृष्ण के मंदिर पर पहुंची। जहां बरेली के बिथरी क्षेत्र के विधायक राजेश मिश्रा ने महाआरती की। इस दौरान राधाकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में मनोज तिवारी, राजकुमार ठाकरे, डा अमित कुमार, लालाराम, केपी सिंह , हरिनारायण सिंह, जमुना प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, भरत मौर्य, लाल सिंह, कृष्णपाल शर्मा, अगरपाल, छत्रपाल, भगवतसरन शर्मा, रामनाथ शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, ललिता तिवारी, बबली शर्मा, कमलेश आदि ने सहयोग किया।