फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ को पसीना आया तो कार्यकत्री से पंखा झलवाया 

Tue, 26 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
संभल के चिमियावली गांव में सीडीपीओ को पंखा झलती आंगनबाड़ी कार्यकत्री।
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल जिले में चकबंदी विभाग के सीओ सुनील कुमार नौटियाल ने किसान से हाथ का  पंखा झलवाया था। वह मामला अखबार की सुर्खियों में आते ही डीएम ने सुनील  कुमार नौटियाल को संभल से स्थानांतरित किया था।

अब बाल विकास विभाग की  सीडीपीओ अनीता ठाकुर अपनी ही एक कार्यकत्री से पंखा झलवाती नजर आ रहीं हैं। पंखा झलवाते हुए उनका यह फोटो सोमवार को दोपहर खींचा गया है। फोटो व्हाट्स एप ग्रुपों पर पड़ा हुआ  है। बताते हैं कि संभल ब्लाक की सीडीपीओ अनीता ठाकुर सोमवार को हौसला पोषण योजना के तहत निरीक्षण  करने के लिए चिमियावली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचीं थीं। वहां पर गर्मी काफी थी। कार्यकत्री ने हाथ का पंखा लिया उन्हें हवा करने लगीं। इसी दौरान किसी ने उनकी फोटो क्लिक कर ली। फोटो को देखकर लगता है कि जब कार्यकत्री हवा कर रही है तब अनीता  ठाकुर फोन पर व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब अनीता ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी कार्यकत्री ने गर्मी को देखते हुए पंखा हाथ में लिया था लेकिन जैसे ही उनकी नजर पड़ी उन्होंने तत्काल पंखा झलने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह खुद समझती हैं कि कर्मचारी और अधिकारी सब बराबर हैं। किसी को किसी के लिए पंखा झलने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें