संभल। दी विजडम एकेडमी स्कूल में सात जुलाई को हुई छात्र की मौत मामले में असमोली खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अवैध रूप से स्कूल क्यों संचालित था। इसके लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
असमोली के गांव दबाेई खुर्द निवासी छह वर्षीय छात्र आहिल पुत्र मुबारिक अली मनोटा पुल के नजदीक संचालित दी विजडम स्कूल में एलकेजी का छात्र था। सात जुलाई को स्कूल में छात्र के सिर पर स्लाइडर गिर गया था। इसमें छात्र की मौत हो गई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि यह विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित हो रहा था। इस स्कूल के संचालन में असमोली के खंड शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं। इसी क्रम में कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
कहा गया है कि विकास क्षेत्रवार और नगरवार समिति गठित की गई थीं। जिसमें खड शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव नामित थे और उनकी जिम्मेदारी थी कि उनके क्षेत्र में किसी भी अवैध स्कूल का संचालन नहीं हो पाए। संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाए।