फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने तीन विकासखंडों के 11 पंचायत सचिवों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पांच घंटे की मैराथन समीक्षा बैठक में विकासखंड रजपुरा, बहजोई व बनियाखेड़ा की प्रगति खराब मिलने पर सीडीओ ने 11 पंचायत सचिवों का तीन दिन का वेतन रोका है। लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा के तहत मानव दिवसों का सृजन बहुत कम मिलने पर सीडीओ ने खासी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली मैराथन समीक्षा बैठक में सीडीओ को विकासखंड रजपुरा, बहजोई व बनियाखेड़ा में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवसों का सृजन कम मिला। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि बीते माह अप्रैल, मई, जून व जुलाई समेत अगस्त 2020 में अब तक कुल 141 दिनों में मनरेगा के तहत विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत चतुर्भानपुर में कुल 147 मानव दिवसों का सृजन किया गया है।
इसके अलावा दीपपुर डांडा में 500, जमालपुर डांडा में 324, जिंजोड़ा डांडा में 456, कहरौला गर्वी में 373, केसरपुर में 262, मोलनपुर डांडा में 273 व पहलवाड़ा में 401 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसके अलावा विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत मैथरा-आलपुर में कुल 330, पगौना की मढ़ैय्यां में 338, नगलिया कठैर में 363 व दूधापुर में 386 तथा विकासखंड बनियाखेड़ा में ग्राम पंचायत अकबरपुर-चितौरी में कुल सबसे कम 75 व ग्राम पंचायत पथरा में कुल 287 मानव दिवस सृजित किए गए हैैं। यह हाल तब है जबकि शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक दिन में 60 मानव दिवस सृजित किए जाने का लक्ष्य तय है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि मानव दिवसों के सृजन में लापरवाही बरतने पर विकासखंड रजपुरा से सचिवों में मोहित कुमार, गौरीशंकर, वीरी सिंह, मीना कुमारी व विनीत चौधरी समेत बहजोई से सचिव राजकुमार, इमरान, उत्कर्ष गुप्ता व गौरव तथा बनियाखेड़ा से सचिव संजय व असलम का तीन दिन का वेतन रोका गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सचिव को 200-200 आरोग्य सेतु एप प्रति ग्राम पंचायत बनाए जाने की बात कही गई है। साथ ही निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों पर स्टॉक रजिस्टर रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें