फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी के ट्रांसफार्मर से बिजली का उपयोग करते पकड़ा, केस दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन।
विज्ञापन

चोरी के ट्रांसफार्मर से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर पवांसा सब डिवीजन के एसडीओ देहात मनोज कुमार यादव ने आरोपी भूरे सिंह निवासी गांव धतरा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह मुकदमा हयातनगर पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 19 मार्च को पवांसा के एसडीओ देहात मनोज कुमार यादव, विद्युत उपकेंद्र खिरनी के जेई सुरेंद्र पाल सिंह टीम के साथ गांव धतरा गए थे। इसी दौरान भूरे सिंह 10 एचपी के ट्रांसफार्मर जमीन पर रखकर उससे बिजली जलाते मिले। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चूंकि ट्रांसफार्मर विद्युत निगम की संपत्ति है, ऐसे में उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी भूरे सिंह से जवाब मांगा गया। उसने कार्यालय में उपस्थित होकर किसी दूसरे व्यक्ति से खरीदने की बात कही लेकिन अभिलेख नहीं दिखा सका। इससे प्रतीत हुआ कि यह चोरी का है और गलत तरीके से भूरे सिंह इसका उपयोग कर रहे थे। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भूरे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें