फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-फिलिंग के दौरान लगी आग  धू-धूकर जली मारुति कार

Sat, 04 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
पुलगांव अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन
 बदायूं चुंगी पर मारुति वैन में रीफिलिंग के समय गैस लीक होने से आग लग गई। जिससे मारुति वैन धू-धू करके जल उठी। आसपास खलबली मच गई। पड़ोसी के मोबाइल की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद से दुकान व मारुति वैन चालक गायब हो गया। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बदायूं चुंगी स्थित महाराणा प्रताप पार्क के पीछे अवैध रुप से गैस रीफिलिंग का कारोबार संचालित है। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे मारुति वैन (डीएल-2 सीजेड-9593 में गैस रिफलिंग की जा रही थी। पास में एक कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे।

इसी दौरान गैस लीक होने से मारुति वैन में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और वैन धू-धूकर जल उठी। तेज आवाज के साथ ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। वह दुकान बंदकर दूर जाकर खड़े हो गए। कुछ लोग ने सबमर्सिबल से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया।  इस दौरान वहां भारी भीड़ लग                 गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर आ गई। किसी तरह आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद से रीफिलिंग करने वाला व वैन स्वामी दोनोें भाग गए। आग लगने से हाइडिल कालोनी निवासी राजकुमार पुत्र जागन सिंह की का काफी नुकसान हो गया। आग की तपिश से एलसीडी, मोबाइल पिघल कर बेकार हो गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें