फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशु चोरी की घटना का खुलासा, छह आरोपी दबोचे

विज्ञापन
बहजोई में भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करतीं एएसपी (द​क्षिणी) अनुकृति शर्मा। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला(संभल)। थाना बबराला क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़ कर छह पशु चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से चोरी किए गए पांच पशु समेत अवैध असलहा बरामद किया गया है। एक अभियुक्त फरार चल रहा है। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया। बता दें कि बबराला नगर के लेखपाल कॉलोनी निवासी राकेश गौतम की उनके आवास से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पार शिवपुरी कॉलोनी के जंगल की ओर एक पशु शाला बनी हुई है। 25 अक्टूबर की रात बदमाशों ने पशुशाला का ताला तोड़ कर चार भैंस और दो भैंस के बच्चे सहित छह पशु चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि थाना बबराला पुलिस टीम द्वारा क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से अभियुक्त नेकपाल निवासी जहानपुर की मड़ैया थाना रजपुरा, शाकिर निवासी ग्राम दहगवां थाना जरीफनगर जिला बदायूं, नेमपाल उर्फ जनका निवासी ग्राम अतरासी थाना बहजोई, चमन निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर, पप्पू शर्मा निवासी ग्राम बैरपुर थाना जुनावई जिला संभल को शनिवार की सुबह नूरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त सोनू निवासी आवास विकास प्रथम थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर के पास से चोरी के पांच पशु बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक तमंचा 315 बोर और 312 बोर तथा तीन-तीन जिंदा कारतूस व 2000 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह लोग संगठित होकर चोरी व डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

वहीं 26 अक्टूबर की रात बाघऊ की मढ़ैया से नौशाद अलीगंज जनपद ऐटा के साथ मिलकर छह पशुओं की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनमें से पांच पशुओं को चोरी के बताकर कम दामों में 90 हजार रुपये में सोनू निवासी आवास विकास प्रथम थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर को बेच दिए थे। नौशाद एक भैंस और 90 हजार रुपये लेकर चला गया था जो अभी भी फरार है।
-
थाना बबराला पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के सहयोग से पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए पांच पशु समेत अवैध असलहा बरामद किया गया है। एक अभियुक्त फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जिला बुलंदशहर, अमरोहा, संभल समेत विभिन्न थानों में चोरी व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

-अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, जिला संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें