चंदौसी। कैथलगेट मोहल्ला राज में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने कैमरा, जेवर व नकदी चोरी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ळै।
कैथलगेट मोहल्ला राज निवासी राजेश भारती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में पास पास में ही उसके दो मकान हैं। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ मकान में सो रहा था। दूसरे मकान का ताला लगा हुआ था।
बुधवार की सुबह उठाकर जाकर देखा, तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर कमरे में अलमारी व संदूक के ताले टूटे थे, सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व संदूक में रखा एक कैमरा, एक जोड़ी झुमकी, एक चांदी का सिक्का, एक जोड़ी पॉजेब, 1200 रुपये गायब हैं। चोरों ने रात के समय माल साफ कर दिया। तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।