संभल। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अंतिम दिन संभल, पवांसा में एक-एक व असमोली में सात पर्चे बिके। इस तरह संभल और पवांसा में अब संख्या बढ़कर सात हो गई है। असमोली में एक ही दिन में आठ पर्चे बिक गए। नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद प्रशासन देररात तक नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
संभल ब्लॉक के एडीओ पंचायत वसीम अब्बास ने बताया कि बुधवार को एक पर्चा और बिका। जिसके बाद अब कुल संख्या सात हो गई है। पवांसा में भी एक पर्चा बिका। जिसके बाद कुल संख्या वहां भी सात हो गई। वहीं, असमोली ब्लॉक में बुधवार को ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। एक ही दिन में आठ पर्चे बिक गए। राशिद ने एक, संतोष देवी ने दो, रुमालो देवी ने दो, अनुज ने तीन पर्चे खरीदे हैं।
इसी के साथ गहमागहमी तेज हो गई है। अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य भूमिगत हो गए हैं। यह अब मतदान के दिन ही दिखाई देंगे। जानकारों की मानें तो प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। ब्लॉक प्रमुख पद के इस चुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबल होगा।