फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ खिलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और नकदी लूटने के मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, बुजुर्ग दंपती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


आगरा के थाना कैंट क्षेत्र के गांव भुखानाहा निवासी देवेंद्र सिंह (70) शनिवार रात अपनी पत्नी गीता (68) के साथ आगरा कैंट पैसेंजर से चंदौसी आने के लिए सवार हुए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे दोनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बेहोशी की हालत में मिले थे। जीआरपी ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया था।
दंपती के पास मिले मोबाइल फोन से उनके बेटे बबलू को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा निवासी उनके रिश्तेदार भंवर प्रकाश अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दंपती एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौसी आ रहे थे। उन्होंने बताया कि गीता के कानों से सोने के कुंडल और गले से सोने की चेन गायब थी, जबकि देवेंद्र सिंह की जेब में रखी नकदी भी नहीं मिली।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल वाजिद मलिक ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें