फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिर से लौट रहीं दो महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर सोमवार सुबह चामुंडा मंदिर में पूजा कर लौट रहीं दो महिलाएं कार की चपेट में आ गईं। हादसे में गीता (25) की मौत हो गई, जबकि संगीता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन



जिला बुलंदशहर के थाना जरगवां क्षेत्र के गांव पिलखुना निवासी गीता (25) 22 जुलाई को अपने मायके गुन्नौर के मुंडा मोहल्ले में अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। सोमवार सुबह वह मोहल्ले की संगीता के साथ दिल्ली-बदायूं हाईवे किनारे स्थित चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों महिलाएं मंदिर के गेट से बाहर सड़क पर आईं, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गीता को अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घायल संगीता का सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक सूरजपाल निवासी गांव धर्मपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें