फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। लेखपाल कालोनी में 13 नवंबर को उधार दिए गए छह लाख रुपये मांगने पर मारपीट के मामले में पीड़ित की पत्नी पूजा यादव की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चंदौसी के विकास नगर निवासी पूजा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सत्येंद्र यादव ने अपने रिश्तेदारों को छह लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि 13 नवंबर को उनके पति के साथ लेखपाल कॉलोनी में लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
आरोपियों ने उनके पति को जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चंद्रप्रकाश, शिव बहादुर, राज कुमार, सुमन, चंचल और देवश्री देवी निवासी लेखपाल कॉलोनी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें