सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी का धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की सुबह युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।
आरोप है कि किशोरी घर से 98000 रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने सत्येंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद