फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, लगातार बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46 हो गई है। जबकि 83 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। बुधवार को जो संक्रमित मरीज मिले हैं उसमें संभल निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव तुमरिया घाट निवासी 23 वर्षीय युवक, सैमला गुन्नौर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव गुमथल निवासी छह वर्षीय बालिका, बड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय पुरूष, अकरौली निवासी दो वर्षीय बालक, सराय निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, उसमानपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, सुंदरपुर निवासी 30 वर्षीय महिला और गांव पवांसा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी की हालत ठीक है और होम आइसोलेट किया हुआ है। बताया कि इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूने टीम से एकत्र कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें