फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू दी है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है। वह अपने बच्चों और परिवार के लोगों के साथ गांव में रहती है। एक जुलाई को वह अपने कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। रात में गांव निवासी जयचंद मकान के बराबर खड़े बिजली के खंभे के सहारे चढ़कर घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता न्यायालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी जयचंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें