गुन्नौर। थाना बबराला क्षेत्र के गांव कैल में रंजिश के चलते दो भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित वीरपाल निवासी गांव कैल ने बबराला थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह घर के बाहर रास्ते में खड़ा था। तभी गांव निवासी उसके तहेरे भाई मोरध्वज और इंद्रपाल लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की।
शोर सुनकर पिता कमल सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सीएचसी गुन्नौर में मेडिकल कराया और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि आरोपी मोरध्वज, इंद्रपाल निवासीगण कैल थाना बबराला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद