फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिट्टी से भरी ट्रॉली समेत दो ट्रैक्टर पकड़े

Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खनन विभाग और थाना जुनावई पुलिस की संयुक्त टीम ने दो महिंद्रा ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई अजीजपुर रोड पर अवैध रूप से मिट्टी के खनन और परिवहन के दौरान हुई।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ के निर्देशन में खनन निरीक्षक शिवम कुमार और थाना जुनावई पुलिस अवैध खनन रोकने का अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को अजीजपुर रोड पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन होता मिला। मौके से मिट्टी से भरी ट्रॉली सहित एक महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा गया।
इस ट्रैक्टर को करियामई निवासी राकेश चला रहा था। एक अन्य महिंद्रा ट्रैक्टर लोडर भी मौके से जब्त किया गया। इसे करियामई निवासी पिंटू चला रहा था। संयुक्त टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। वाहनों को सीज कर पुलिस निगरानी में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

चालकों राकेश और पिंटू को हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें